फोटोशॉप में हिन्दी कैसे टाइप करें

दिसम्बर 13, 2006

पिछले कुछ दिनों से विंडोज लाइव राइटर से पोस्ट नहीं कर पा रहा था। इसलिए कोई पोस्ट नहीं लिख पाया। काफी झक मारने पर पता चला कि WLW इमेजों को ब्लॉग पर अपलोड नहीं कर पा रहा है। फिर फ्लिकर का सहारा लिया। मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहा हूँ।

आज की कक्षा में बताया जाएगा कि फोटोशॉप में हिन्दी टेक्स्ट कैसे टाइप किया जाए। इसके क्या-क्या तरीके हैं तथा कौन सा सरलतम है। अगर भूमिका पढ़ने में रुचि हो तो ठीक वरना सीधे नीचे कार्यशाला (वर्कशॉप) में चले जाइए।

भूमिका: कोई पिछले एक महीने से भटक रहा था कि फोटोशॉप में हिन्दी टाइप नहीं होती। ‘मंगल’ फॉन्ट तथा IME के प्रयोग से अक्षरों की जगह कचरा (????) छप जाता था। सब IME प्रयोग करके देख चुका था। यह समस्या परिचर्चा में भी पूछी थीअमित बोले नॉन-यूनीकोड हिन्दी फॉन्ट प्रयोग करो लेकिन तब समस्या ये थी कि कीबोर्ड मैप का पता नहीं चलता। मैं परेशान हो गया कि आखिर जिसको हिन्दी टाइपिंग (रेमिंगटन) नहीं आती क्या वो फोटोशॉप में हिन्दी लिख नहीं सकेगा। तब मैने हमारे मास्साब फोटोशॉप-गुरु पंकज भईया से गुहार लगायी वो बोले भईया पहले तो फोटोशॉप अपडेट करो। ये कृतिदेव हिन्दी फॉन्ट भेज रहा हूँ इसका कीबोर्ड मिला तो भेजूँगा। अब मैंने फोटोशॉप CS2 9.0 डाउनलोड और इंस्टाल किया लेकिन फर्क सिर्फ इतना पड़ा कि ‘मंगल’ फॉन्ट तथा IME के साथ हिन्दी टाइप हो रही थी पर समस्या वही कि मात्राएं तथा मिश्रित अक्षर (श्र, ज्ञ आदि) बिखर जाते थे (चित्र देखिए)।

अमित जी ठीक बोलते हैं - फ़ोटोशॉप यूनिकोड सपोर्ट में रोता है।

अब पंकज भैया ने भी हाथ खड़े कर दिए और कोई उपाय नहीं यही कीबोर्ड प्रयोग करो। लो जी अब खोज शुरु की तो रविरतलामी जी के चिट्ठे पर यहाँ मिल गया। Hindi Indic IME में भी २-३ रेमिंगटन टाइपराइटर वाले Visual कीबोर्ड हैं जो MS Word के साथ तो काम करते हैं पर Photoshop में नहीं।

यानि उपाय यह रहा कि कीबोर्ड मैप देख-देख कर टाइप करो इस तरह मुझसे एक लाइन भी न टाइप हुई। तंग आकर में फिर प्रयोगशाला में घुसा और अबकी बार सफल हो कर ही निकला।

कार्यशाला (Workshop):

पहली विधि (Phonetic IME के लिए)

टूलबॉक्स: Photoshop (कोई भी वर्जन), Baraha Direct (BarahaIME नहीं)।

बारहा डायरेक्ट में ANSI हिन्दी चुनना

Baraha Direct इंस्टाल करने के बाद सिस्टम ट्रे आइकॉन पर राइट क्लिक करके Language>Hindi>ANSI चुनिए।

बारहा डायरेक्ट के प्रयोग द्वारा फोटोशॉप में हिन्दी टाइप करना

फोटोशॉप इंस्टाल/स्टार्ट कीजिए। अब:

  1. टूलबार से टेक्स्ट टूल सलेक्ट करिए।
  2. फॉन्ट BRH Devanagari सलेक्ट कीजिए।
  3. यहां पर Smooth सलेक्ट करिए।

बस अब मनचाही हिन्दी टाइप कीजिए। ग्राफिक्स प्रोग्रामों में फॉन्ट के नॉन-यूनीकोड होने से कोई फर्क नहीं पड़ता (चित्र देखिए)।बारहा ANSI से हिन्दी टाइपिंग

लाभ (Pro): बताने की जरुरत नहीं।
हानि (Cons): यह बिधि में केवल BRH Devnagari, BRH Devanagari Extra तथा BRH Devanagari RN फॉन्ट प्रयोग कर सकते हैं।

दूसरी विधि (रेमिंगटन टाइपराइटर कीबोर्ड के लिए)

टूलबॉक्स: Photoshop (कोई भी वर्जन), कृतिदेव आदि हिन्दी फॉन्ट तथा कीबोर्ड मैप (यदि आपको रेमिंगटन कीबोर्ड का अभ्यास है तो इसकी आवश्यकता नहीं)।

यह आम प्रचलित तरीका है पंकज जी, अमित जी तथा रविरतलामी जी आदि यही प्रयोग करते हैं। जो रेमिंगटन कीबोर्ड से परिचित हैं उन्हें तो कोई दिक्कत नहीं पर दूसरे लोग इस इमेज को अपने कंप्यूटर पर सेव कर लें। अब:

  1. टूलबार से टेक्स्ट टूल सलेक्ट करिए।
  2. हिन्दी फॉन्ट यथा कृतिदेव सलेक्ट कीजिए।

रेमिंगटन कीबोर्ड द्वारा फोटोशॉप में हिन्दी टाइप करना

अब कीबोर्ड मैप से देख-देखकर हिन्दी टाइप कीजिए।

लाभ (Pro): रेमिंगटन कीबोर्ड वाले कई हिन्दी फॉन्ट उपल्ब्ध हैं जिनका प्रयोग कर सकते हैं। उदाहरण: कृतिदेव, कुंडली आदि।
हानि (Cons): बताने की जरुरत नहीं।

उपसंहार: Phonetic कीबोर्ड के अभ्यस्तों के लिए पहली विधि श्रेष्ठ है तथा रेमिंगटन वालों के लिए दूसरी।

यद्यपि यह विधि फोटोशॉप के लिए लिखी गई है तथापि अन्य नॉन-यूनीकोड ग्राफिक्स प्रोग्रामों के लिए भी उपयोगी है। यदि कोई अन्य अपेक्षाकृत सरल/बेहतर तरीका आप जानते हैं तो कृपया टिप्पणी द्वारा बताइए।

P.S. फोटोशॉप CS2 9.0 का ट्रायल वर्जन यहाँ से डाउनलोड करें

18 Responses to “फोटोशॉप में हिन्दी कैसे टाइप करें”

  1. Tarun Says:

    श्रीश, मैं कई दिनों से ढूँढ रहा था ऐसा ही कुछ, लेकिन क्या ये दूसरे ग्राफिक्स सोफ्टवेयर के साथ संभव है, फोटोशाप का कोई फ्री वर्जन उपलब्ध है क्या। शुक्रिया ये जानकारी देने के लिये।


  2. जानकारी देने के लिए शुक्रिया श्रीश।

    मैने कभी बाराहा इस्तेमाल नही की थी। इंडिक आई.एम.ई तो ठीक से काम नही करती और हम फोटोशोप जैसे सोफ्टवेर में रेमिंगटॅन फोंट ही इस्तेमाल करते हैं।

    अब स्थिति बदल रही है, एडोब के ही नए फ्लेश वर्जन 8 में युनिकोड मे आसानी से लिखा जा रहा है, आशा है नए फोटोशोप में भी यह सुविधा मिलेगी।


  3. एडोब के लिए भारत एक बड़ा बाजार है, उसके डेवेलपर काफी संख्या में भारतीय है, तथा युनिकोड का समर्थन करना समय की माँग है. इन सब को देख कर लगता है अगला संस्करण युनिकोडीत हिन्दी का समर्थन करेगा.

  4. रवि Says:

    बरहा डायरेक्ट का यह प्रयोग बताकर आपने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है. काश माइक्रोसॉफ़्ट इंडिक आईएमई इससे कुछ सीखे!

    इस प्रविष्टि को अपने चिट्ठे पर साइड बार में लोकप्रिय की श्रेणी में रखें ताकि हर समय सभी पाठकों को उपलब्ध रहे.

  5. SHUAIB Says:

    श्रीश भाई सबसे पहले तो आपका शुक्रिया कि मेरा मसला भी हल करदिया।
    सब के लिए आप ने राहें आसान करदीं। दो वर्ष पहले मैं भी आप ही की तरह दिमाग़ खपाया था फिर छोड़ दिया। और आपने महनत और सच्ची लगन से सरहद पार करदी। बरहा डायरेक्ट के बारे मे सिर्फ सुन रखा था, अब आपकी इस पोस्ट से पता चला कि बहुत काम की चीज़ है। बहुत बहुत शुक्रिया श्रीश भाई

  6. SHUAIB Says:

    रवि जी की बात सही है। इस पोस्ट का लिंक अपने साईड बार मे रखदो – कई लोगों का भला होगा।


  7. बहुत ही अच्छी जानकारी ।

  8. debashish Says:

    हिन्दी के टी.टी.एफ फाँट्स तो प्रयोग किये ही जा सकते हैं, फायदा यह रहता है कि अन्य सुंदर फाँट भी मिल जाते हैं, उदाहरण के लिये चिट्ठा चर्चा का लोगो देखें।

  9. Shrish Says:

    उत्साह बढ़ाने के लिए आप सब का बहुत-बहुत धन्यवाद ! पाठशाला में हाजिरी देखकर पंडित जी का दिल गार्डन-गार्डन हो गया। टिप्पणियां किसी भी चिट्ठे के लिए पेट्रोल का काम करती हैं। अगली कक्षा की तैयारी करता हूँ।

    @ Tarun,
    तरूण जी जैसे कि मैंने ऊपर कहा दूसरे ग्राफिक्स सॉफ्टवेयरों साथ भी काम करता है, मैंने खुद प्रयोग करके देखा है। फोटोशॉप के ट्रायल वर्जन का लिंक पोस्ट में दे दिया है।

    @ पंकज बेंगाणी,
    पंकज जी, क्या आप हिन्दी रेंमिंगटन कीबोर्ड से ही लिखते हैं या सिर्फ फोटोशॉप में काम चलाने के लिए प्रयोग करते हैं।

    @ संजय बेंगाणी,
    काश ऐसा जल्द से जल्द हो !

    @ रविरतलामी,
    रविजी, सुझाव के लिए धन्यवाद ! मैंने साइडबार में Top Posts वाला Widget लगा दिया है।

    @ Shuaib & Prabhakar Pandey,
    धन्यवाद शुएब और प्रभाकर जी। शुएब आपकी तथा रवि जी की सलाह कार्यान्वित कर दी है।

    @ debashish,
    देवाशीष, शायद आपकी बात जरा समझ नहीं आई कि आप क्या कहना चाहते हैं। कृपया जरा सपष्ट करें।


  10. इतनी अच्छी जानकारी के लिए धन्यवाद स्वीकार करें.


  11. बहुत खुब, पंडित जी. अच्छी जानकारी और बडे ही सरल तरीके से समझाये हैं!

  12. Shrish Says:

    धन्यभाग मेरे, कल देवाशीष भाई (देबु दा) मेरे चिट्ठे पर पधारे और मैं उन्हें पहचान भी न पाया। सोचा तो था मैंने कि क्या ये हमारे सीनियर देवाशीष ही हैं, पर जब उनके कमेंट पर दिए वर्डप्रैस.कॉम ब्लॉग के लिंक पर गया तो वहाँ कोई पोस्ट न थी तो मैंने सोचा कि ये तो कोई नया चिट्ठाकार है और स्वागत कर दिया तथा कुछ लिखने को बोल डालातो जी उनकी मेल आयी बोले भाई मैं तो २००२ से चिट्ठा लिख रहा हूँ और मेरा चिट्ठा हिन्दी का तीसरा चिट्ठा था। तब समझ आया कि ये वर्डप्रैस.कॉम वाला ब्लॉग लॉग इन वगैरा के झंझट से बचने के लिए बनाया होगा। :)

    अपना सॉरी है दादा !


  13. [...] Baraha Direct द्वारा नॉन-यूनीकोड वाले प्रोग्रामों में भी आसानी से हिन्दी टाइप कर सकते हैं। उदाहरण: फोटोशॉप आदि ग्राफिक्स प्रोग्राम।* [...]

  14. vineet Says:

    res. sir
    aapne bahut he acchi jankari di. abhi layer samjhane me pareshani ho rahi hai use kese aur kaha samjhoo.
    dhanyabad
    vineet chaturvedi


  15. [...] Baraha Direct द्वारा नॉन-यूनीकोड वाले प्रोग्रामों में भी आसानी से हिन्दी टाइप कर सकते हैं। उदाहरण: फोटोशॉप आदि ग्राफिक्स प्रोग्राम।* [...]


  16. Sir, aap photoshop ke complete notes mujhe provide kraiye please wo notes aap hindi mai de to jayada accha hoga………….

    Thanks sir

    Rashmi katariya

  17. reema Says:

    sir how i can download hindi font on my computer in m.s.word sir actually i have tried many time but now i m very trouble for hindi tpyping in kruti dev 010 sir u send me my answer in hindi actually i want to know about half word of hindi like adha maa adha na in hini how i can write as upanyas sambhavna in hindi on ms word sir if i do copy and paste on word then the word change in to square box


Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.