बीएसएनएल का नए साल का तोहफा
जनवरी 3, 2007
कल रविरतलामी जी के ब्लॉग पर पढ़ा कि BSNL ने नए साल में ब्रॉडबैंड दरों में कमी की घोषणा की है। तो जी गया खुशी-खुशी BSNL की साइट पर। कुल किराया नहीं घटाया गया है बल्कि डाटा ट्रांसफर लिमिट (Download/Upload Limit) बढ़ा दी गई है तथा लिमिट से ज्यादा प्रयोग का शुल्क (Additional Usage Charge) घटा दिया गया है। खैर यह भी काफी अच्छा समाचार है।
स्टार्ट अप प्लान २५० जिसमें २५० रुपए महीने में ४०० एमबी लिमिट थी बढ़ा कर १ जीबी कर दी गई है। लिमिट से अतिरिक्त प्रयोग का शुल्क (एडीशनल यूसेज चार्ज) भी १.४० रुपए से घटाकर ०.९० रुपए कर दिया गया है।
होम प्लान ५०० जिसमें ५०० रुपए महीने में १ जीबी लिमिट थी बढ़ा कर २.५ जीबी कर दी गई है। एडीशनल यूसेज चार्ज भी घटाकर ०.८० रुपए कर दिया है।
होम प्लान ९०० (अनलिमिटेड डाटा ट्रांसफर) में कोई परिवर्तन नहीं है।
उपरोक्त तीनों प्लानों की स्पीड २५६ केबीपीएस है। होम प्लान ५०० में रात २.०० बजे से सुबह ८.०० बजे तक (Night Unlimited) तक डाटा ट्रांसफर मुफ्त है। तो इस प्लान वाले भाईलोग रात को डाउनलोड वगैरा किया करते हैं।
मैंने डायल-अप कनेक्शन से तंग आकर अगस्त में डाटावन ब्रॉडबैंड कनेक्शन लिया था। शुरुआत स्टार्ट अप प्लान २५० (लिमिट ४०० एमबी) से की थी। पहले महीने तो संयम से काम लिया और डाटा ट्रांसफर हुआ 408.874 MB. सितम्बर में जरा ढीला पड़ गया। ब्रॉडबैंड की स्पीड में बहक गया, रात-दिन की सर्फिंग और डाउनलोड पर डाउनलोड तो जी डाटा ट्रांसफर हुआ 1517.273 MB. अक्तूबर में 1275.889 MB और नवंबर में 1438.075 MB. तो भईया टेलीफोन बिल आया क्रमशः ४००० रुपए और लगभग १५०० रुपए। लो जी घरवाले पीछे पड़ गए बंद कर यह आफत, कटवा दे कनेक्शन। तो जनाब जाकर प्लान बदल कर ले लिया होम प्लान ५०० (१ जीबी लिमिट वाला) अब दिसंबर से उसी को प्रयोग कर रहा हूँ। दिन में सर्फिंग करता हूँ और रात को उल्लू की तरह जागकर डाउनलोड। इसका फल अच्छा आया और दिसंबर में ट्रांसफर रहा 938.790 MB (फ्री घंटे निकालकर) तथा 3.109 GB (फ्री घंटो को मिलाकर) अर्थात कुल मिलाकर लिमिट में ही रहा।
अब चूंकि BSNL ने मेरे वाले प्लान की लिमिट बढ़ाकर २.५ जीबी कर दी है तो अब लिमिट पार होने का खतरा नहीं रहा। अपनी कमियों के बावजूद कम से कम हम छोटे शहर वालों के लिए BSNL ही एकमात्र सहारा है। वैसे मेरे शहर (यमुनानगर) में कुछ समय पहले Sify वालों का iway भी शुरु हुआ था तथा शायद Airtel का भी ब्रॉडबैंड शुरु होने वाला/हो चुका है परंतु वे बहुत महंगे हैं।
BSNL ब्रॉडबैंड सेवा के सभी प्लानों का विस्तृत ब्यौरा यहाँ पढ़ें।
सभी डाटावन उपभोक्ताओं को बधाई ! जुग-जुग जियो BSNL और शुल्क घटाते रहो।




जनवरी 3, 2007 at 2:43 अपराह्न
hi,aapka gyan dene bala Blog kafi accha laga maine bhi isse bahut kuch sikha hai. Thanku.
जनवरी 3, 2007 at 6:58 अपराह्न
सही है. सस्ता, सुंदर और टिकाउ.
जनवरी 4, 2007 at 9:56 पूर्वाह्न
[...] हिन्दी शब्द बताएं) है। इसके अतिरिक्त नए साल में BSNL ने आकर्षक घोषणा भी की है। अब जैसे रवि जी कह रहे थे कि BSNL [...]
जनवरी 4, 2007 at 2:05 अपराह्न
यही हालत श्रीश मेरी भी रही, शुरु मे कुछ महीने 250/- का प्लान बडी मुश्किल से अपनी औकात मे चला, लेकिन बाद मे 500/- का करना ही पडा।लेकिन पिछले महीने मुझे घर का कनेक्शन कटवाना पड गया क्योकि रात मे डाउनलोडिग के चक्कर मे जगने से यहाँ क्लीनिक मे नीद आती थी और भी मुझे पक्षियों का नुकसान सहना पडा , देखें-http://drprabhattandon.wordpress.com/2006/11/14/idhar-udhar-ki-2/अब फ़िलहाल कनेक्शन क्लीनिक मे ही है।
दिसम्बर 16, 2009 at 4:51 अपराह्न
[...] हिन्दी शब्द बताएं) है। इसके अतिरिक्त नए साल में BSNL ने आकर्षक घोषणा भी की है। अब जैसे रवि जी कह रहे थे कि BSNL [...]